पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत का उत्तराखंड में भी जश्न मना। सीएम धामी समेत कई कार्यकर्ता देहरादून में भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। वहीं, कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी भी खाई। इस मौके पर सीएम ने कहा आज
प्रदेश भाजपा कार्यालय, देहरादून में कार्यकर्ताओं के साथ झालमुड़ी खाकर पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय का उत्सव मनाया। यह जश्न संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है। यह अभूतपूर्व विजय आदरणीय प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व, माननीय गृहमंत्री की कुशल रणनीति और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष
के कुशल मार्गदर्शन में प्रत्येक कार्यकर्ता के अथक परिश्रम का परिणाम है। गंगोत्री से गंगासागर तक लहराता भगवा परचम केवल एक जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि ‘सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प का सशक्त संदेश है।

