देहरादून। उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 से 17 अगस्त के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, इन तीन जिलों में बारिश की तीव्रता अधिक रह सकती है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सतर्क रहने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है। खासकर संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की गई है।

वहीं, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के साथ किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *