राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि) की अनुमति पर 28 अप्रैल को विधानसभा विशेष सत्र की अधिसूचना जारी की गई। विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा की जाएगी। सरकार की ओर से सत्र में नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को सहमति से पारित न करने पर विपक्ष की भूमिका निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा।
नारी के लोकतंत्र में अधिकार विषय को लेकर उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को होगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि एक दिवसीय विशेष सत्र आहुत करने के लिए राज्यपाल की अनुमति के बाद अधिसूचना जारी की गई है।

