शुक्रवार को हरियाणा और दिल्ली से आईं महिलाएं खुद नहाने से पहले अपने कुत्ते को नहलाने की कोशिश कर रही थीं। इस दौरान महिला की व्यवस्थापकों से झड़प भी हुई, लेकिन उसने कुत्ते को नहलाया और चेतावनी दे डाली कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। यह घटना हरकी पैड़ी घाट के पास हुई, जिसको लेकर किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई।
वहीं, गंग नहर के एक हिस्से में जहां निर्माण कार्य चल रहा है, वहां झुग्गी-झोपड़ी के दर्जनों युवक हाथों में डंडे लेकर मछलियों को मारते देखे गए। यह सभी बच्चे अधनंगे थे और हल्की धारा में खुलेआम मछली मारकर आस्था को चोट पहुंचाने का प्रयास किए। इनको देखकर कई लोगों ने रोक-टोक का प्रयास भी किया, लेकिन उन्हें युवकों ने बुरी तरह डांटकर भगा दिया। इन सभी बिंदुओं को लेकर कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों में नाराजगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *