उत्तराखंड लोक सेवा आयोग नए साल से भर्ती कराने की तैयारी में है। इसके लिए एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। अभी तक आयोग की प्री परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन तो डिजिटल होता है लेकिन लिखित परीक्षाओं का मूल्यांकन मैन्युअल ही होता रहा है। प्री परीक्षाओं का मूल्यांकन मिनटों में हो जाता है।
आंसर की और रिजल्ट भी जल्दी जारी हो जाते हैं लेकिन लिखित परीक्षाओं के मैन्युअल मूल्यांकन में लंबा समय लगता है। अगर परीक्षा पीसीएस जैसी हो तो सात से आठ महीने का समय भी लग जाता है। इस कारण अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा परिणाम के इंतजार में रहते हैं।
मैन्युअल मूल्यांकन में कई बार गलतियां होने की संभावना भी रहती है लेकिन इसे डिजिटल करने के बाद ये सभी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। राज्य लोक सेवा आयोग ने इसके लिए आरएफपी जारी कर दिया है। नए साल में लिखित प्रकृति की मुख्य परीक्षाओं का मूल्यांकन डिजिटल करने की तैयारी है। इससे फटाफट मूल्यांकन के साथ गलतियों की संभावना भी कम हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *