पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के विवाद में आरोप-प्रत्यारोपों के बाद अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों की जांच के लिए एसएसपी ने सात सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया है। फिलहाल उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार जिले में चार प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं, देहरादून में भी एक रिपोर्ट दर्ज है।
पूर्व विधायक सुरेश राठौर और सहारनपुर निवासी उर्मिला सनावर के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है। हाल ही में बहुचर्चित अंकित भंडारी हत्याकांड के मामले में उर्मिला सनावर ने ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। ऑडियो में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम सामने आने से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में भी खलबली मच गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *