उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में दूसरी बार ऐसा अवसर आ रहा है। जब विशेष सत्र में राष्ट्रपति का संबोधन होगा। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजित होने जा रहे विशेष सत्र में तीन नवंबर को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। इससे पहले मई 2015 में पूर्व राष्ट्रपति स्व. प्रणव मुखर्जी ने विशेष सत्र में संबोधित किया था।
तीन व चार नवंबर को होने वाले विशेष सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय तैयारियों में जुट गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। दो नवंबर को हरिद्वार में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। तीन नवंबर को देहरादून विधानसभा में विशेष सत्र का राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। इसके बाद राष्ट्रपति नैनीताल के लिए रवाना होंगी। इससे पहले मई 2015 में पूर्व राष्ट्रपति स्व. प्रणव मुखर्जी ने उत्तराखंड विधानसभा में विशेष सत्र में संबोधित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *