उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से रोजगार का सवाल पूछना पीआरडी के जवानों को भारी पड़ गया। 300 दिन रोजगार कब मिलेगा सवाल पूछने पर दोनों पीआरडी जवानों को ड्यूटी से हटाने के बाद घर बैठा दिया गया है। अब जवानों के ऊपर रोजी रोटी का संकट पैदा हो रहा है।
असल में मामला पांच अक्तूबर का है। महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या जिला मुख्यालय स्थित फूलसुंगा औैर ट्रांजिट कैंप में बन रहे 125 करोड़ के कामकाजी महिला छात्रावास के निरीक्षण को पहुंची थी। इसी बीच शहदौरा किच्छा निवासी पीआरडी जवान बाबू खान व गदरपुर निवासी वीरेंद्र ने मंत्री से सवाल पूछ लिया कि मेडम आपने पीआरडी जवानों को 300 दिन रोजगार देने की बात कही है। ये रोजगार जवानों को कब से मिलेगा। मंत्री ने उनके सवालों को जवाब तो नहीं दिया। लेकिन पीछे दोनों जवानों की नौकरी जरूर चली गई।

