उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जिले के काशीपुर में रविवार (21 सितंबर) देर रात को बड़ा हंगामा हो गया. मोहल्ला अल्ली खां में निकाले जा रहे जुलूस के दौरान अचानक स्थिति बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया. इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ.

पुलिस की गाड़ी पर किया गया पथराव: पुलिस की जानकारी के मुताबिक, काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खां में मुस्लिम समाज के सैकड़ों युवक जुलूस निकाल रहे थे. इसी बीच किसी बात को लेकर वहां पर माहौल खराब हो गया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने उपद्रवियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी पुलिस की सुनने को तैयार नहीं था. इसी बीच कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. पथराव से पुलिस की गाड़ी से शीशे भी टूट गया.
बताया जा रहा है कि इस बीच पुलिस और उपद्रवियों के बीच झड़प भी हुई थी. एक सिपाही के घायल होने की भी खबर है. मामला बिगड़ता देख आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी बुलाई गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *