उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट आई है। यमुनोत्री धाम में बारिश और ओलावृष्टि के साथ ही बद्रीनाथ में धाम में हुई बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में आज भी मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। दीपावली के बाद भी ज्यादातर क्षेत्रों में ठंड की शुरुआत नहीं हुई है।

अक्टूबर के पहले दो सप्ताह में हुई बारिश के बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है। बारिश नहीं होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है और अक्टूबर का तीसरा सप्ताह सूखा ही बीता। आगे भी मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। जिससे पूरी तरह से ठंड शुरू होने में समय लगेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बर्फबारी वाले क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहना चाहिए। मैदानी क्षेत्रों में आने वाले दिनों में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की सजा सकती है। हालांकि शुक्रवार से मौसम शुष्क रहेगा और अधिकांश इलाकों में आसमान साफ रहने से दिन का अधिकतम तापमान बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *