मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में राज्य में नकल माफिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि नकल माफियाओं की से प्रदेश की युवाओं को बरगलाने की कोशिश को सफल नहीं होने देंगे और उत्तराखंड में गरीब माता पिता के योग्य व क्षमतावान बेटे बेटियों का योग्यता के आधार पर सरकारी सेवाओं में चयन सुनिश्चित करेंगे, उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
नकल माफिया की दाल किसी भी हाल में गलने नहीं दी जाएगी। राज्य में देश के सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। अब तक 25 हजार युवाओं को पारदर्शिता के साथ नियुक्ति दी है। उन्होंने विद्या भारती की मांग के अनुसार विद्या भारती संचालित विश्विद्यालय बनाने की भी घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए जल्द भूमि की तलाश की जाएगी।
मुख्यमंत्री रविवार को नैनीताल के पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार दुर्गापुर में विद्या भारती की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सीएम ने उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की मैरिट सूची में विद्या भारती संचालित विद्यालयों के करीब सौ मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।
आरएसएस के अनुसांगिक संगठन विद्या भारती के अखिल भारतीय स्तर पर संचालित 12198 विद्यालयों में 35 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। जबकि जनजाति क्षेत्रों में पांच हजार एकल विद्यालय और छह हजार संस्कार केंद्रों का संचालन हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *