औली में क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। जिस तरह से यहां पर्यटक होटलों की बुकिंग करवा रहे हैं उससे उम्मीद है कि पर्यटक अच्छी तादात में यहां पहुंचेंगे।
औली में गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस पहले ही फुल हो चुके हैं। जीएमवीएन में 23 दिसंबर से तीन जनवरी तक बुकिंग हो गई है। निगम के यहां पर स्की रिजॉर्ट, नंदा देवी और क्लाउड इन गेस्ट हाउस हैं और तीनों में करीब 300 पर्यटकों के रहने की क्षमता है। जीएमवीएन के ज्योतिर्मठ स्थित गेस्ट हाउसों में भी पर्यटकों ने बुकिंग करवानी शुरू कर दी है।
वहीं औली में प्राइवेट होटलों की भी खूब भरमार है और यहां भी करीब 60 प्रतिशत तक बुकिंग आ चुकी है। औली में जीएमवीएन व निजी होटलों में एक हजार से अधिक लोगों के रहने की क्षमता है। इसके अलावा हट, टेंट भी है। वहीं औली से नीचे सुनील, टीवी टावर के पास भी अधिक संख्या में होटल हैं ऐसे में यहां अच्छी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।
इसके अलावा मसूरी और नैनीताल के होटल भी क्रिसमस और नये साल के लिये बुक होने शुरू हो गये हैं। यहां लगभग 60 फीसदी होटल बुक हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *