राजस्व अधिशेष की दिशा में उत्तराखंड में ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस बात का खुलासा भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की हालिया रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में ₹5,310 करोड़ का राजस्व अधिशेष दर्ज कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उत्तराखंड उन राज्यों में शामिल हो गया है जिन्होंने इस अवधि में राजस्व अधिशेष दर्ज किया है।
उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था के लिए यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ताज़ा रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि राज्य ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में उल्लेखनीय राजस्व अधिशेष दर्ज कर अपनी वित्तीय सुदृढ़ता का परिचय दिया है।

सीएजी रिपोर्ट के मुख्य बिंदु

राजस्व अधिशेष: वर्ष 2022-23 में उत्तराखंड ने ₹5,310 करोड़ का अधिशेष दर्ज किया।
वित्तीय प्रगति का संकेत: यह आंकड़ा राज्य की वित्तीय स्थिति में उल्लेखनीय सुधार को दर्शाता है।
सकारात्मक आर्थिक बदलाव: पहले जहां वित्तीय अनुशासन एक चुनौती था, वहीं अब सतर्क प्रबंधन और पारदर्शी नीतियों के ज़रिए यह उपलब्धि संभव हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *