टिहरी के कुंजपुरी में आज एक भयानक सड़क हादसा हो गया। यहां तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें गुजरात के तीर्थ यात्री सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 5 यात्रियों की मौत होने की जानकारी है। जबकि कई यात्री घायल हुये हैं।
ये हादसा कुंजपुरी के हिंडोलाखाल के पास हुआ। यहां बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
ये सभी यात्री कुंजापुरी दर्शन के लिये जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों के साथ मिलकर एसडीआरएफ ने यहां रैस्क्यू अभियान चलाया।
घायल यात्रियों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।

