पिथौरागढ़ जिले के सेराघाट क्षेत्र से चंपावत के पाटी आई बरातियों की कार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गुरुवार देर रात पाटी के बालातड़ी से वापस लौटते समय बरातियों की कार घाट के आस बा क्षेत्र में गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में मां बेटा समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को लोहाघाट उप जिला अस्पताल लाया गया है।
आपदा परिचालन केंद्र को रात तीन बजे घटना की सूचना मिली। इसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके को रवाना हुई।
प्रशासन मृतकों का ब्योरा जूटा रहा है। मृतकों के शवों को भी खाई से निकालने के बाद लोहाघाट उप जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है की शादी समारोह संपन्न होने के बाद बारात वापस गांव के लिए लौट रही थी। इस हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी गहरा दुख प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *