तमिलनाडु से घूमने के लिए उत्तराखंड टूर पर आए छात्रों से भरी बस में शिमला बाइपास रोड पर आग लग गई। तत्काल छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
पुलिस के अनुसार तमिलनाडु से छात्रों का दल घूमने के लिए हरिद्वार पहुंचा था। गुरुवार को छात्र हरिद्वार से एफआरआई जा रहे थे। उसके बाद वहां से मनाली निकलना था। शिमला बाइपास रोड पर सेंड ज्यूड्स चौक के निकट बस से धुंआ निकलने लगा तो तत्काल छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

