उत्तराखंड के मौसम में आज से एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. IMD की ताजा बुलेटिन के अनुसार, आज 24 अप्रैल से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इसके प्रभाव से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है. वहीं, देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर, पंतनगर, हल्द्वानी जैसे मैदानी इलाकों में फिलहाल राहत के आसार कम हैं और वहां सूरज के तेवर और भी कड़े होने की आशंका है.

