नैनीताल में 14 साल 10 महीने की लड़की को सुबह-सुबह उसकी मां अस्‍पताल लेकर पहुंची। पता चला कि नाबालिग गर्भवती है। उसने शुक्रवार सुबह एक बच्‍ची को जन्‍म दिया। इससे भी ज्‍यादा हैरानी की बात ये हुई कि दुष्‍कर्म आरोपी अस्‍पताल में मिठाई बांटने पहुंच गया। घरवालों की शिकायत पर पुलिस अस्‍पताल पहुंची और युवक को अरेस्‍ट कर लिया।
आरोपी का नाम सूरज है। वह अल्मोड़ा के शीतलाखेत का रहने वाला है। सूरज पर किशोरी का यौन शोषण करने का आरोप है। इसी यौन शोषण के चलते किशोरी गर्भवती हुई थी। किशोरी कक्षा 9वीं की छात्रा है। उसकी उम्र महज 14 साल 10 महीने बताई गई है।

तीन साल पहले काम की तलाश में आया था नैनीताल
सूरज तीन साल पहले काम की तलाश में नैनीताल आया था। वह यहां एक रेस्टोरेंट में काम करता है। करीब दो साल पूर्व उसकी पहचान फेसबुक के जरिए किशोरी से हुई थी। दोनों के बीच संबंध बनने लगे। इसके चलते किशोरी गर्भवती हो गई। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूरे इलाके में होती रही चर्चा
अस्‍पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि दुष्‍कर्म आरोपी सूरज वहां मिठाई बांट रहा था। यह देखकर मां ने पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बीडी पांडे जिला अस्‍पताल की है। पूरे इलाके में पूरे दिन इस घटना की चर्चा होती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *