पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुानव के पहले चरण की वोटिंग जारी है. तमिलनाडु की सभी 234 सीट पर वोटिंग सुबह सात बजे से ही जारी है. वहीं, पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर पहले चरण के तहत वोट डाले जा रहे हैं. बंगाल चुनाव के पहले चरण में जनता 1478 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी. पश्चिम बंगाल में जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है, वहीं तमिलनाडु में भी डीएमके की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन और एआईएडीएमके-बीजेपी के एनडीए के बीच टक्कर है. दोनों ही राज्यों में सुबह से मतदान केंद्रों के बाहर वोटरों की लंबी कतार देखी जा रही है और महिलाओं में खासा उत्साह नजर जा रहा है.
बंगाल में चुनावों के दौरान, अलग-अलग ज़िलों से तनाव और बवाल की खबरें आईं. मुर्शिदाबाद में TMC कार्यकर्ताओं और AUJP के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच झड़प हो गई. सिलीगुड़ी में भी TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच अलग-अलग झड़पों की खबरें आईं. कुमारगंज में, बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु सरकार ने आरोप लगाया कि कई बूथों से उनके पोलिंग एजेंटों को हटा दिया गया है. उन्होंने यह भी दावा किया कि उन पर हमला किया गया.
इस बीच, तमिलनाडु में वोटिंग का काम शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से चलता रहा, जहां कई मशहूर हस्तियों और बड़े राजनेताओं ने अपने वोट डाले. तमिलनाडु में सभी 234 सीटों के लिए प्रतिनिधि चुनने के लिए एक ही चरण में वोटिंग हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *