वर्ष 2025 में भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता अलकनंदा गैलेक्सी की खोज रही। टीआईएफआर पुणे के राशि जैन और योगेश वाडेकर ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) से बिग बैंग के मात्र 1.5 अरब साल बाद की एक परिपक्व सर्पिल गैलेक्सी ‘अलकनंदा’ की खोज की। इस खोज के दौरान हिमालय की नदी अलकनंदा पर नामित यह गैलेक्सी अबेल 2744 क्लस्टर के गुरुत्वाकर्षण लेंसिंग से दिखी।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों शोधकर्ताओं ने अपनी रुचि के अप्रत्याशित उपहार के रूप में मिली इस आकाशगंगा का अध्ययन करने के लिए जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (जेडब्ल्यूएसटी) का उपयोग किया। उन्होंने पाया कि यह आकाशगंगा हमारी अपनी मिल्की वे आकाशगंगा से काफी मिलती-जुलती है, इसकी सर्पिल भुजाएं, विशिष्ट डिस्क-आकार और एक चमकीला केंद्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *