देहरादून के तिब्बती मार्केट के सामने आज फिर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आपसी विवाद वारदात की वजह बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि अज्ञात स्कूटी सवार सुबह करीब 11 बजे के आस पास यहां पहुंचे और उन्होंने बंसत विहार निवासी 40 वर्षीय अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना स्थल से घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
आपको बता दें कि राजधानी देहरादून में बीते 14 दिनों के भीतर ये हत्या की चौथी वारदात है। 29 जनवरी को विकासनगर में 18 साल की छात्रा की हत्या की गई। 31 जनवरी को ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या हुई। 2 फरवरी को देहरादून में ही एक और युवती की गला रेतरकर हत्या कर दी गई और अब 11 फरवरी को देहरादून के ही तिब्बती बाजार में 40 वर्षीय युवक की अज्ञात स्कूटी सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इन तमाम घटनाओं से राजधानी देहरादून में खौफ पसर गया है। साथ की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
