कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का महाआक्रोश अभियान शुरू हो गया है। राजधानी दून के परेड ग्राउंड से जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकली। आयोजन स्थल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता पहुंची।
भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर नकारात्मक रवैये के विरोध में उत्तराखंड में महाआक्रोश अभियान शुरू किया है। मोर्चा मातृ शक्ति के साथ मिलकर विपक्ष के संसद में किए गए नारी अपमान को उजागर करेगा।
पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस का यह रवैया देश की आधी आबादी के अधिकारों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित यह अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विपक्ष ने अपनी राजनीति के कारण इसका विरोध कर महिलाओं की आकांक्षाओं को ठेस पहुंचाई है।

