उत्तराखंड में आज यूसीसी दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राज्य सरकार ने प्रदेश की जनता से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का वादा किया था जिसे सरकार ने अपने संकल्प के अनुरूप पूरा किया है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित पहले देवभूमि यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) दिवस समारोह में हिस्सा लिया। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने UCC के एक साल पूरा होने पर कहा कि 27 जनवरी का दिन हमारे राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। देश की आजादी के बाद संविधान निर्माताओं ने अनुच्छेद 44 में इसका प्रावधान किया था कि देश में समान नागरिक संहिता होनी चाहिए। उसे सबसे पहले लागू करने का काम उत्तराखंड के लोगों ने किया है। उसका एक साल सफलता पूर्वक पूरा हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *