ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में सोलर प्लांट से विधानसभा को सस्ती बिजली मिलेगी। विधानसभा परिसर में 54.10 लाख रुपये की लागत से बने 100 केवीए सोलर प्लांट का मंगलवार को विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने वर्चुअल शुभारंभ किया।
विस अध्यक्ष ने कहा, उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेड़ा) के माध्यम से विधानसभा परिसर में नेट मीटरिंग आधारित सोलर पावर प्लांट की आपूर्ति एवं स्थापना का कार्य किया गया है। इस संयंत्र से प्रतिमाह लगभग 12 हजार यूनिट हरित ऊर्जा का उत्पादन होगा, जिससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ विद्युत ग्रिड पर दबाव भी कम होगा। सोलर प्लांट से औसतन छह रुपये प्रति यूनिट की दर से विधानसभा को बिजली मिलेगी। इस हिसाब से विधानसभा को प्रतिमाह लगभग 72 हजार व सालाना 8.64 लाख की बचत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *