बदमाशों के पास पत्थर भी थे। कुख्यात को भी हमले का अंदेशा था। उसने न्यायालय में अपनी हत्या का अंदेशा जताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाश सुनियोजित तरीके से हत्या को अंजाम देने आए थे।
हमलावर बदमाश सुनियोजित तरीके से विनय त्यागी की हत्या को अंजाम देने के इरादे से आए थे। बेखौफ बदमाशों ने जिस तरह फिल्मी अंदाज में जाम और भीड़ के बीच फ्लाईओवर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और असलाह लहराते हुए पैदल दौड़ते हुए फरार हुए इससे उनके पेशेवर शूटर होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। वारदात को गैंगवार से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
पुलिसकर्मियों ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर कोर्ट में पेशी के दौरान उसकी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। कोर्ट के निर्देश पर ही त्यागी को पेशी पर लाने के दौरान एक दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मी तैनात थे। कोर्ट जाने वाले मार्गों पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
मूल रूप से मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र निवासी विनय त्यागी वर्तमान में मेरठ के जागृति विहार में रहता है। विनय त्यागी को कुख्यात सुनील राठी का नजदीकी बताया जाता है। विनय के खिलाफ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली में हत्या, लूट, डकैती, धोखाधड़ी के 40 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। उसकी पत्नी निशी त्यागी पूर्व ब्लॉक प्रमुख है। पिछले दिनों देहरादून पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *