मेरठ की मुस्कान की तरह ही संभल की रूबी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की। इसके बाद ग्राइंडर से शव के टुकड़े किए। पति के शरीर के टुकड़े करते समय रूबी के हाथ नहीं कांपे। इसके बाद रूबी ने पति की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी।
यूपी के संभल जिले के चंदौसी से झकझोर कर रख देने वाली घटना का पुलिस ने खुलासा किया तो मेरठ का सौरभ हत्याकांड नजरों के सामने घूम गया। मुस्कान ने प्रेमी की मदद से पति के टुकड़े कर ड्रम में डाला था, जबकि चंदौसी की रूबी ने प्रेमी के सहयोग से पति की हत्या कर ग्राइंडर से शव के टुकड़े कर दिए। इस हिला देने वाली घटना को अंजाम देते समय रूबी के हाथ नहीं कांपे।
शव को साजिश के तहत ठिकाने लगाया गया। हत्या के बाद प्लास्टिक के बैग खरीदे और दोनों ने मिलकर रात में लाश के टुकड़े किए। पहले सिर धड़ से अलग किया फिर हाथ पैर काटे। दिन में ही रेकी कर यह देख लिया था कि जहां लाश ठिकाने लगानी है, वहां सीसीटीवी की नजर तो नहीं है।
इसके बाद धड़ को ईदगाह के पास नाले में डाल दिया गया, जबकि सिर व हाथ-पैर बैग में भरकर दोनों राजघाट पहुंचे और शव के टुकड़े गंगा में बहा दिए।
किसी मंझे हुए अपराधी की तरह रूबी ने हत्या करने के बाद 18 नवंबर को पति राहुल की गुमशुदगी भी थाने में दर्ज करा दी थी। लेकिन यहीं से पुलिस को सुराग मिला और आरोपियों तक पहुंच गई।
पति के हत्या के आरोप में पत्नी जेल चली गई। अब बच्चों के सिर पर न पिता का साया और न मां का आंचल। राहुल का 12 साल का बेटा सातवीं कक्षा में पड़ता है, जबकि उसकी 10 साल की बहन छठी कक्षा में पढ़ती है। अब बेटी अपनी मौसी के पास रहेगी और बेटे की परवरिश उसके मामा करेंगे।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने खुलासे का प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि राहुल के शव का डीएनए सुरक्षित कर लिया गया है। राहुल के बच्चों से डीएनए मैच करा कर अभियुक्तों को सख्त सजा दिलाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *