खटीमा में शुक्रवार रात बस स्टॉप के पास चाकू मारकर युवक की हत्या करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर शनिवार को खटीमा बाजार में व्यापारियों, परिजनों और हिंदूवादी संगठनों ने जुलूस निकाला। उन्होंने बाजार क्षेत्र की दुकानें बंद करवाई। सुरक्षा की दृष्टि से बाजार क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

आक्रोशित लोगों ने हत्यारोपी के पिता की दुकान जला दी। शुक्रवार रात आश्रम पद्धति स्कूल के पीछे रहने वाले तुषार शर्मा की गोटिया इस्लाम नगर से आए कुछ युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *