वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का आज राजकीय सम्मान के साथ हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। इससे पहले शहरवासी उनके आवास पर पहुंचे थे। सरकार ने भी उनकी अंत्येष्टि पर आज हरिद्वार के सभी सरकारी कार्यालय बंद रखे।
आपको बता दें कि लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का मंगलवार की शाम निधन हो गया था। उन्होंने अपने हरिद्वार स्थित शिवालोक कॉलोनी के आवास पर अंतिम सास ली। यूकेडी के शीर्ष नेता के निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं समेत राज्यभर में शोक व्याप्त हो गया। वहीं, राजनीतिक दलों ने भी इसे उत्तराखंड के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *