सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान कैबिनेट द्वारा वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि दी गई। उनके निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया।
लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का मंगलवार की शाम निधन हो गया था। उन्होंने अपने हरिद्वार स्थित शिवालोक कॉलोनी के आवास पर अंतिम सास ली।
आज हरिद्वार में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

