देहरादून – जिन राशन कार्ड उपभोक्ताओं ने अपने E-KYC नहीं कराई है। उनको दिसंबर माह से सरकारी राशन से वंचित होना पड़ सकता है। राशन वितरण में पारदर्शिता को लेकर सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है। जिला पूर्ति कार्यालय की ओर से पूर्व में सस्ता गल्ला विक्रेताओं को केवाइसी कराने के निर्देश जारी हुए थे। लेकिन जिले में अभी तक 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने E-KYC कराई है। ऐसे में 30 नवम्बर तक हर हाल में परिवार के मुखिया एवं सदस्यों को E-KYC करानी होगी।
जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून केके अग्रवाल ने बताया की भारत सरकार की और से निर्देश प्राप्त हुए है जिसके तहत ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने अपनी KYC नहीं कराई है उन्हें 30 नवम्बर तक का समय दिया गया है यदि कोई राशन कार्ड धारक ऐसा नहीं करता है तो उनका राशनकार्ड निरस्त कर दिया जाएगा। बताया की जिले मे करीब एक हजार से अधिक राशन डीलर है जहाँ पर कार्ड धारक अपनी E-KYC करा सकते है। बताया की कोई परिवार का ऐसा व्यक्ति जो जिले मे नहीं रह रहा है वह अपने दूसरे राज्य के राशन डीलर के यहाँ जा कर भी अपनी E-KYC करा सकता है। साथ ही कहा की इस व्यवस्था से राशन वितरण के कार्य मे पारदर्शिता आएगी,साथ ही यह सम्पूर्ण जानकारी पूर्ति विभाग के पास उपलब्ध रहेगी की जिले मे किन -किन श्रेणी के राशन कार्ड धारकों ने राशन लिया है। बताया की राशन वितरण में पारदर्शिता को लेकर सरकार से निर्देश प्राप्त हुए हैं।

