देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नैनीताल दौरे पर हैं. मंगलवार को राष्ट्रपति मुर्मू ने नैनीताल के नैना देवी के साथ कैंचीधाम में बाबा नीब करौरी के दर्शन किये हैं. इस दौरान राष्ट्रपति ने पूजा पाठ किया और देश की खुशहाली की कामना की. इससे पहले राष्ट्रपति ने नैनीताल में राजभवन के गेट निर्माण का उद्धाटन किया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुमाऊं विश्वविघालय के दीक्षांत समारोह में शामिल भी हुई हैं. आपको बता दें कि राज्य के स्थापना के मौके पर राष्ट्रपति उत्तराखण्ड में हैं आज कई कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम को दिल्ली लौट जायेंगी.
कुमाऊं विश्वविघालय का 20 वां दीक्षांत समारोह खत्म हो गया. देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेधावी छात्र- छात्राओं को स्वर्ण पद दिये हैं. कुमाऊं विश्वविघालय के डीएसबी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राज्यपाल गुरमीत सिंह व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत मौजूद रहे. इस दौरान 16 हजार से ज्यादा मेधावी छात्र छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं तो स्वर्ण रजत और कांस्य पदक दिये गये.
इस दौरान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अन्न दान से ज्यादा शिक्षा का दान है और यहां से निकलकर अपने शिक्षा का दान राष्ट्र निर्माण में करें. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि कुमाऊं विश्वविघालय की जिम्मेदारी है कि वो आसपास के गांवों में काम करें और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान दें. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य 2047 तक विकसित राष्ट्र का है लिहाजा सभी लोग अपनी जिम्मेदारी समझें और राष्ट्र को आगे बढाने में मदद करें.

