देवभूमि के पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ते शराब के चलन को रोकने के लिए अब ग्रामीणों ने खुद ही कमर कसनी शुरू कर दी है. इसके तहत उत्तरकाशी के विकासखंड डुंडा के लोदाड़ा गांव के ग्रामीणों ने नशामुक्त अभियान के तहत आम बैठक कर एक नई पहल शुरू की है.
ग्राम प्रधान कविता बुटोला सहित अन्य लोगों ने निर्णय लिया कि शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों में शराब परोसने वालों पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. वहीं इसके बाद भी अगर कोई ग्रामीण नियमों को नहीं मानता है, तो उसका पूरा गांव बहिष्कार करेगा. जनपद के लोदाड़ा की ग्राम प्रधान कविता बुटोला, महिला मंगल दल और युवा मंगल दल व ग्रामीणों ने शराब प्रतिबंध को लेकर एक बैठक आयोजित की. बैठक में तय किया गया कि शादी विवाह, चूड़ाकर्म संस्कार आदि कार्यक्रमों में शराब नहीं परोसी जाएगी. बैठक में इन समारोह में शराब परोसने पर प्रतिबंध का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *