पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में भी सक्रिय हो गया। जिससे उत्तराखंड की चोटियों पर हल्का हिमपात व वर्षा हुई। खासकर कुमाऊं में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी दर्ज की गई। जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी गिरावट आई।

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मंगलवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में पहुंचने से मौसम का मिजाज बदल गया।
देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आंशिक बादल मंडराते रहे। कहीं-कहीं हल्की धूप भी खिली, लेकिन दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा की भी सूचना है। खासकर कुमाऊं के सीमांत क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्की वर्षा व चोटियों पर हिमपात दर्ज किया गया। जिससे अधिकतर क्षेत्रों में पारे में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *