पुष्कर सिंह धामी सरकार ने पेशनरों का महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ा दिया है। धामी सरकार ने पेशनरों का डीए तीन प्रतिशत बढ़ाया है, जिससे अब पेशनरों का डीए 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है। सोमवार को उत्तराखंड सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है।
प्रदेश के डेढ़ लाख पेंशनरों को डीए का लाभ मिलेगा। धामी सरकार ने डीए में वृद्धि आदेश दीपावली से पहले जारी किया था। अब सोमवार को सचिव वित्त दिलीप जावलकर की ओर से आदेश जारी किया गया। डीए का लाभ पेंशनरों को जुलाई 2025 से मिलेगा। डीए बढ़ने से 500 से लेकर 5000 रुपये तक पेंशन में बढ़ सकते हैं।

