उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला क्या थमा, तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी इस कदर पड़ रही है कि मानों जून का महीना हो। मानसून ने प्रदेशभर में इतना कहर बरपाया लेकिनअब जैसे-जैसे मानसून की विदाई का समय नजदीक है, वैसे-वैसे सूरज अपने तेवर दिखा रहा है। उत्तराखंड में पिछले एक सप्ताह से मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप निकलने के कारण भीषण गर्मी हो रही है। पारा चढ़ने से तपिश भी बढ़ती जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है।

पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। देहरादून में शुक्रवार को सुबह से ही चटक धूप खिली हुई थी। जिससे दिन के समय तपिश और बढ़ गई। देहरादून में इस महीने में पहली बार तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बारिश का सिलसिला थमने के बाद लगभग एक हफ्ते में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के मैदानी इलाके अधिकतम तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से तप रहे हैं।

चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश और गर्जन के साथ बौछार पढ़ने की संभावना है। जबकि अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होने के भी आसार हैं। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 14.7 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *