दून घाटी में में आई आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। चंद घंटों की बारिश में विभिन्न विभागों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। कुछ ही घंटों की बारिश में विभिन्न विभागों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। इस आपदा में 13 छोटे-बड़े पुल और 10 पुलियाँ पूरी तरह से टूट गईं।
पूरे जिले में दो घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 31 मकानों की दीवारें ढह गई हैं। इसके अलावा, नदी-नालों के किनारे बने 24 पुश्ते भी तेज बहाव में ढह गए। किसानों के खेत, खलिहान, तालाब और नहरों को भी भारी नुकसान हुआ है।
प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आपदा से जिले के सभी छह विकासखंडों में संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। इनमें सबसे अधिक संपत्तियों का नुकसान सहस्रधारा क्षेत्र में हुआ। इसके बाद रायपुर क्षेत्र में भी कई सड़कें और पुलिया तबाह हुईं। सदर क्षेत्र में कई इलाकों में मुख्य और संपर्क मार्ग टूट गए हैं। सैकड़ों घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है जबकि दो घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। कुछ सड़कों पर अस्थायी रूप से यातायात बहाल कर दिया गया है लेकिन कई जगहों पर अभी भी आवाजाही पूरी तरह से बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *