उत्तराखंड के तमाम हिस्सों में बीती रात से हुई भारी बारिश के कारण तमाम क्षेत्रों में आपदा की स्थिति बन गई है. राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा, मालदेवता, टपकेश्वर मंदिर समेत तमाम स्थानों पर भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है. ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी बारिश से प्रभावित देहरादून जिले के मालदेवता और केसरवाला का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर सीएम धामी से उत्तराखंड में भारी बारिश से बनी स्थिति की जानकारी ली. साथ ही हर मदद का आश्वासन दिया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य में राहत कार्य और तेजी से संचालित होंगे. मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक मशीनरी पूरी तत्परता से सक्रिय है और बचाव एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं. देहरादून जिले के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया है. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा न हो और राहत सामग्री, सुरक्षित ठहराव, भोजन, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *