15 सितंबर से देश से मानसून की विदाई संभव मौसम विभाग की ओर से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई को लेकर किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 15 सितंबर से मानसून की देश से विदाई शुरू हो सकती है। राजस्थान के तटवर्ती क्षेत्रों से मानसून की रेखा आगे बढ़ सकती है। आमतौर पर मानसून के राजस्थान से विदा होने के 15 से 20 दिन के भीतर उत्तराखंड से मानसून लौट जाता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से दौर होने की आशंका है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तीव्र वर्षा व गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *