सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई।
उपराष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हराया। राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने हैं।
यह चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद हुआ।
781 सांसदों में से 767 ने मतदान किया जिसमें 98.2 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

