बॉम्बे हाईकोर्ट में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोर्ट को उड़ाने की धमकी की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे पहले आज दोपहर दिल्ली के उच्च न्यायालय में भी बम की धमकी मिली।

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी की खबर जैसे ही सामने आई, वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसके तुरंत बाद वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मी एक्टिव हो गए। आनन-फानन में बॉम्बे हाईकोर्ट के परिसर को खाली कराया जा रहा है।
बम की सूचना मिलने के तुरंत बाद अधिकारी जांच में जुट गए। बॉम्बे हाईकोर्ट में तलाशी ली जा रही है। पूरे परिसर को खाली कराया जा रहा है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये बम की धमकी किसने दी थी।

गुरुवार को ही दिल्ली के उच्च न्यायालय में भी बम की खबर सामने आई है। जिसके तुरंत बाद पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि सुरक्षा एजेंसियों ने हाईकोर्ट की ओल्ड बिल्डिंग के कर्मचारियों को तुरंत बिल्डिंग से बाहर आने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *