प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे. इस दौरान पीएम ने राज्य के हालातों का जायजा लिया और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मिले. पीएम मोदी ने बैठक के दौरान राज्य में आपदा प्रभावित इलाकों के लिए औऱ नुकसान झेल रहे लोगों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है. पीएम ने इस बैठक में राज्य के लिए 1,200 करोड़ सहायता राशि का ऐलान किया है. इसमें पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और गंभीर रूप से घायलों को पचास हजार रुपये की सहायता की घोषणा की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी करना था, लेकिन खराब मौसम के कारण वे हवाई सर्वेक्षण नहीं कर सके. उन्होंने राजधानी देहरादून में ही राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की.

इससे पहले उन्होंने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ही आपदा प्रभावितों से मुलाकात की. उन्होंने प्रभावितों को भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार उनके साथ खड़े हैं. प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि धराली में अपना सबकुछ गंवाने वालों के पुनर्वास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी, जरूरत पड़ने पर नियमों में भी संशोधन किया जाएगा.
देवभूमि उत्तराखंड, जो अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और आस्था से जुड़ी पहचान के लिए जानी जाता है, हाल के वर्षों में कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर चुका है. बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं ने राज्य के विकास और जनजीवन पर गहरा असर छोड़ा है.

हालांकि इन चुनौतियों के बीच भी एक नई उम्मीद जन्म ले रही है. यह उम्मीद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मजबूत केमिस्ट्री से पैदा हुई है, जिसे देशभर में आपदा प्रबंधन का नया मॉडल कहा जा रहा है.

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से गहरा भावनात्मक रिश्ता है. वे कई बार सार्वजनिक मंचों से ‘देवभूमि’ के प्रति अपने विशेष लगाव को जता चुके हैं. केदारनाथ पुनर्निर्माण से लेकर हालिया आपदा तक हर संकट में उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की. वह लगातार मुख्यमंत्री धामी से संवाद बनाए रखा. राज्य सरकार को हर संभव मदद देने की उनकी प्रतिबद्धता ने उत्तराखंड को मजबूत सहारा दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed